मोरवा: BAO (प्रखंड कृषि पदाधिकारी) के अवकाश ग्रहण के अवसर पर भव्य विदाई समारोह, देखें वीडियो।

By : सत्यम मिश्रा
      बीएओ (प्रखंड कृषि पदाधिकारी) के अवकाश ग्रहण के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का किया गया आयोजन, पढ़ें पूरा खबर।


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के किसान भवन परिसर में बीएओ (कृषि पदाधिकारी) जगदीश प्रसाद सिन्हा के अवकाश ग्रहण के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगदीश प्रसाद सिन्हा का कार्यकाल आदर्श, सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा। उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र से विभागीय कर्मियों को सदा प्रेरणा मिलती रहेगी।


वहीं उप प्रमुख स्मिता शर्मा ने बी.ए.ओ. के कार्यकाल की सराहना करते हुए अवकाश के बाद सुखी जीवन जीने की कामना की। समन्वयक रंधीर कुमार झा के संचालन में प्रमुख पति गौरव कुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, पूर्व समन्वयक प्रभात कुमार आदि ने समारोह को संबोधित किया। कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों के द्वारा आगत अतिथियों को चादर माला पाग से सम्मानित किया गया। 


आपको बता दूं की मौके पर सच्चिदानंद सहनी, रितेश कुमार झा, मिथिलेश कुमार, श्याम कुमार, सुनील कुमार, सुबोध कुमार, विजय झा, अर्पणा कुमारी, कशिश राज,सहित सभी किसान सलाहकार, समन्वयक, दर्जनों किसान, गणमान्य लोग तथा प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने