By : सत्यम मिश्रा
समस्तीपुर जिले के खुदनेश्वर स्थान मंदिर (मोरवा) में दो युगल प्रेमी बंधे एक बंधन में। लड़की के परिवार वालों द्वारा एक युवक की कराई गई शादी, उनका कहना है कि वे दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। वहीं लड़की इस शादी के बाद दिखी काफी खुश लेकिन वहीं लड़का अपने परिजन के डर से इस शादी को नही करके के लिए आनाकानी कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार पटोरी के एक युवक जिनका नाम रत्नेश कुमार है, वो नारायणपुर, की एक लड़की जिनका नाम आरती कुमारी है, दोनों एक दुसरे से लगभग 3 साल से प्रेम करते थे, वहीं लड़का उस लड़की से शादी का वादा भी कर लिया था. लेकिन उसके परिवार वालों के कहने पर उसने लड़की से दूरी बनाना चाहा, लेकिन लड़की के परिवार वालों द्वारा उन दोनो की जबरन शादी करवा दी गई।
आपको बता दूं की यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो गया है कि बड़े बड़े न्यूज चैनल, टीवी चैनल वाले भी अब इसको अपने दर्शकों को दिखाने लगे हैं। भारत के लगभग अखबार में यह घटना दर्शाया गया है।
लड़की के परिवार वालों का कहना है कि आज सुबह वो दोनो एक फॉर व्हीलर से घूमते दिखे, जिसके बाद उन लोगों ने उसे शादी करने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे, जिसके कारण जबरन शादी करवानी पड़ी। लेकिन शादी के बाद लड़का नाखुश दिखा क्योंकि उसके परिजन इस शादी को लेकर गुस्सा थे, लेकिन लड़की के परिजन द्वारा उसको समझाया गया और अंततः वो भी मान गए।
देखें पूरा वीडियो: