भारत जोड़ो यात्रा का काफिला देर शाम पहुंचा समस्तीपुर । उच्च विद्यालय एरौत से कारवां दरभंगा के लिए हुआ रवाना।

संवाददाता : राजीव कुमार सिन्हा


भारत जोड़ो यात्रा का काफिला देर शाम समस्तीपुर में प्रवेश किया। भारत जोड़ो यात्रा का दल थथिया, दामोदरपुर, रोसड़ा डाक बंगला, मुरादपुर से होकर एरौत पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह उच्च विद्यालय एरौत से कारंवा दरभंगा के लिए रवाना हुआ। समस्तीपुर से इस यात्रा में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमिम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा का यह कारंवा एरौत से चलकर बघोपुर बाज़ार होते हुए बंधार, बल्लीपुर, श्रीपुर गाहर, रहटोली, हथौड़ी कोठी से 25 किलोमोटर की यात्रा कर दरभंगा जिले में प्रवेश करेंगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा करोड़ों लोगों के दिलों को जोड़ने का काम कर रही हैं। इससे पूरा देश प्रभावित है ।

वही शिक्षा मंत्री के रामचरित्रमानस को लेकर दिए गए बयान पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि हर जाति हर वर्ग के दिलों में बसे हैं राम। राम और रहीम में नहीं है कोई फर्क। राम राम है इस पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं होना चाहिए। राम चरित्र मानस में कुछ पहलू है उस पर विवाद ला सकते हैं।

वंही जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के विवादित बयान पर कहा कि सभी धर्मों का सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए। धर्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जो तनाव पैदा किए हैं उससे देश अशांत है। वंही केंद्रीय मंत्री पशुपतिनाथ पारस के बिहार सरकार के 2 से 3 महीने में गिरने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार सरकार मजबूत है, गठबंधन मजबूत है, आगे बढ़ रहा है गिरने का सवाल ही नहीं उठता। भारत जोड़ो यात्रा से लोग परेशान हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे पूर्व मंत्री मदनमोहन झा ने कहा की यह ग्यारवें दिन है इस यात्रा का। लगभग पौने तीन सौ किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। कुल 12 सौ किलोमीटर की यात्रा करनी है। हम सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के बयान पर कहा कि हमने नहीं सुना कि उन्होंने क्या कहा है हमारे नेता कहते हैं जो कहते हैं वह सुनते रहिए अपना काम करते रहिए हम इस ठंड में भी भारत को जोड़ने के लिए निकले हैं जिस तरह महात्मा गांधी के नेतृत्व में हम लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उसी तरह फिर देश गुलामी के दायरे में फंसता जा रहा है। उसी को लेकर हम भारत यात्रा पर निकले है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने