2 बच्चों की मां को फेसबुक से हुआ प्यार फिर मिला धोखा, समस्तीपुर से हरियाणा ले गया था युवक

By : सत्यम मिश्रा


पूर्णिया की 28 साल की महिला को समस्तीपुर के 30 साल के युवक से फेसबुक पर हुआ प्यार। धीरे-धीरे दोनों वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल करने लगे। प्यार में पड़ी उक्त महिला के 6 साल के 2 बच्चे भी हैं। इसके बाद युवक उक्त महिला को अपने साथ हरियाणा ले गया। वहां उसे 2 महीने पत्नी की तरह रखा। कुछ दिन बाद वो उसे दिल्ली स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं इस मामले में पड़े युवक समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर का रहने वाला हैं। अब प्रेमिका किसी तरह विभूतिपुर थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगा रही है।


उक्त महिला द्वारा बताया गया कि वह पूर्णिया जिला की रहने वाली है। उसके दो बच्चे भी हैं। 2 साल पहले समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा पंचायत के वार्ड 4 के अजय पासवान से फेसबुक पर दोस्ती हुई। फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए दोनों की बातचीत होने लगी।

इस दौरान दोनों वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी करने लगे। फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों करीब ढाई माह पहले सहरसा में मिले। जहां अजय ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध स्थापित किया।

युवती से शादी कर लेने की बात कह कर उसका प्रेमी उसे लेकर हरियाणा के करनाल चला गया। जहां दोनों पिछले 2 महीने से पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।

बॉयफ्रेंड बोला- चलो गांव में ही रहेंगे

प्रेमिका ने बताया कि अजय ने उसे कहा कि अब चलो गांव में ही रहेंगे। इस बात पर दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली स्टेशन पर पहुंचे।

3 दिन पूर्व दिल्ली स्टेशन पर अजय पानी लाने के लिए गया तो वापस नहीं आया। वह काफी खोजबीन की। लेकिन अजय का पता नहीं चला। बाद भी वह अजय के बताएं एड्रेस पर पूछते-पूछते किसी तरह विभूतिपुर पहुंची है।


मायके वालों ने रखने से किया इनकार

युवती का कहना है कि अजय के साथ उसके करनाल जाने की कहानी उसके ससुराल के अलावा उसके मायके के लोग भी जान गए हैं। जिस कारण जब वह वापस अपने मायके पहुंची तो उसकी मम्मी ने भी उसे रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह थाना पर पहुंची।

वह अपने दो बच्चों को छोड़कर अजय के साथ करनाल चली गई थी। दोनों बच्चा उसके ससुराल में है। थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि युवती के बयान पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने