समस्तीपुर: मोरवा हाट बना दंगल का अखाड़ा, दो गुटों के बीच हुई हिंसक झपट।

By : सत्यम मिश्रा

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत मोरवा हाट में दिनांक 11/04/2022 को शाम में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झपट जिसमें करीब 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर मारने अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस घटना में जख्मी हुए विजय झा का उपचार मुसरीघरारी के किसी निजी अस्पताल में किया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के शाम हाट में विजय झा जो की हाट में वसूली कर रहे थे। उसी समय अचानक 5 6 लड़के आए और बुरी तरह से उनकी पिटाई कर दिए। इस दरमियान जितने भी लोग उन्हें बचाने गए उनको भी काफी चोट आई। मारने के बाद मारने वाले अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। वहीं विजय झा को मुसरीघरारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चला, अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने