रामनवमी को लेकर खुदनेश्वर धाम मंदिर से निकली जुलूस, जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पूरा मोरवा।

By : सत्यम मिश्रा

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत खुदनेश्वर धाम मंदिर पर उमरी रामभक्तों की भीड़, रामनवमी को लेकर काफी उत्साहित दिखे रामभक्त। खुदनेश्वर धाम मंदिर से निकली शोभायात्रा। भगवान श्री राम जी की सजीव झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र बना था। साथ ही पुलिस प्रशासन भी अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे।

पूरा मोरवा जय श्री राम के जयकारों के साथ हजारो श्रदालुओं द्वारा भव्य रामनवमी रथ यात्रा निकाली गई। जहां मोरवा मंदिर से फतेहपुर, गंगापुर होते हुए शोभायात्रा पुनः खुदनेश्वर धाम मंदिर पर आई। बजरंग दल के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभायात्रा। इस शोभायात्रा में आये हुए सभी राम भक्तों को मंदिर पर पहुंचते ही अजय पांडेय ने सभी के गाड़ी में भगवारंग वाला झंडा लगवाया। सैकरों लोग इस शोभा यात्रा में भाग लिया। जय श्री राम के नारों के साथ गुंजायमान शोभायात्रा वास्तव में देखने योग्य था।


इसी तरह ताजपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केन्द्र था। खुदनेश्वर धाम मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक अजय पांडेय द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा गजब का था। वहीं दूसरी ओर भगवान श्री राम जी की सजीव झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र बना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे मोरवा के सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस शोभायात्रा में न केवल मोरवा बल्कि सरायरंजन प्रखंड के भी राम भक्त ने भी बड़ी संख्या में रथयात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही मौके पर पुलिस प्रशासन भी अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने