बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे समस्तीपुर

संवाददाता : राजीव कुमार सिन्हा


समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती राजकीय समारोह के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी कर्पूरी ग्राम पहुंचे। जहां स्मृति भवन पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया और जननायक के प्रतिमा और तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री नव सृजित कर्पूरीग्राम थाना भवन का उद्घाटन किया। उसके बाद गोकुल फुलेश्वरी महाविद्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर और उनके माता पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, जननायक के पुत्र और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, भूमि और राजस्व सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणवीजय साहू सहित काफी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

देखें पूरा वीडियो 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने