समस्तीपुर - दरभंगा मुख्य पथ पर एक किशोरी का शव मिलने से फैली सनसनी

By : राजीव कुमार सिन्हा


समस्तीपुर - दरभंगा मुख्य सड़क के जटमलपुर महादेवस्थान के समीप एक किशोरी के शव के साथ आसपास गांव के आक्रोशित लोगों ने घंटो सड़क यातायात बाधित किया। बताया गया है कि जटम लपुर से हायाघाट जाने वाली बांध सड़क के कमर गामा के समीप एक हायबा की चपेट में आने से साइकिल पर सवार भाई-बहन गंभीर जख्मी हो गए जख्मी की पहचान जुरखा डीह गांव के मोहन शाह की 6 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई। खुशी की हालत काफी गंभीर थी आनन-फानन में लो उसे दरभंगा ले गए जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई भाई इलाज रत है। शब के गांव पहुंचते हैं कई गांव के आक्रोशित लोग महादेव अस्थान के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

स्थानीय पुलिस काफी मकसत के बावजूद भी जाम हटा नहीं पाई की, सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी कमलेश कुमार थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने काफी परिश्रम के बाद सड़क यातायात बहाल करवाया। शबको लोगों ने पोस्टमार्टम में नहीं जाने दिया। खंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर प्रभाकर मुखिया अर्चना देवीसे आग्रह किया कि मुख्यमंत्री द्वारा दी जाने वाली 20000 सहायता राशि पीड़ित परिजन को उपलब्ध कराई जाए। बाद में लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लगभग 2 घंटे से अधिक यातायात बाधित रहे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने