संस्कृत विकास संस्थानम शक्ति कृष्ण साधना स्थल पर आयोजित युग दृष्टा स्वामी विवेकानंद आविर्भाव दिवस समारोह का किया गया आयोजन

By : राजीव कुमार सिन्हा 


समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बासुदेवपुर स्थित संस्कृत विकास संस्थानम शक्ति कृष्ण साधना स्थल पर आयोजित युग दृष्टा स्वामी विवेकानंद आविर्भाव दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बुद्धिजीवियों ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया उसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसएस हाई स्कूल मुक्तापुर के पूर्व शिक्षक डॉक्टर विनय कृष्ण ने कहा के स्वामी विवेकानंद महामानव थे जिन्होंने सभी धर्मों का आदर करते हुए सनातन धर्म को विश्व में प्रतिस्थापित किया समारोह की अध्यक्षता प्रोफ़ेसर युगल किशोर झा ने की, मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित दयानंद झा पंडित कृष्ण कुमार मिश्र, प्रोफेसर रामसेवक राय ,हरिशंकर झा,हरि नारायण झा, शिवनंदन सिंह आदि ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की तथा पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने