By : सत्यम मिश्रा
समस्तीपुर: मोरवा प्रखंड अंतर्गत भागरानी स्थान दुर्गा मंदिर मोरवा बाजार में माता की महिमा अपरंपार है। मोरवा बाजार से थोड़ी दूर पर स्थित इस दुर्गा मंदिर में विधि पूर्वक माता की पूजा-अर्चना होती आ रही है। बताया जाता है कि यहां श्रद्धा से माता के चौखट पर माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। दर्जनों लोगों की मनोकामना यहां पूर्ण हुई है।
आज चैती दुर्गा माता का विसर्जन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालु उपस्थित हुए और भजन कीर्तन के साथ माता की मूर्ति का विसर्जन किए। जहां राक्षसी बने एक युवक (अनंत कुमार) ने कमाल का किरदार निभाया। मूर्ति दुर्गा मंदिर से निकाली गई और मोरवा गढ़, मोरवा बाजार, मोरवा मंदिर , मोरवा हाट होते हुए माता रानी की मूर्ति को मोरवा मंदिर के पोखर में विसर्जित किया गया। जहां श्रद्धालूओं ने माता की पूजा अर्चना करते हुए, जय माता दी के जयकारों के साथ मूर्ति को विसर्जित किया।
देखें पूरा वीडियो
Tags:
morwa