समस्तीपुर: ससुराल से दुल्हन को विदा कर ला रहे थे घर, इसी दौरान हुआ बड़ा हादसा...

By : सत्यम मिश्रा

समस्तीपुर/ सरायरंजन: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव स्थित वरूणा रसियाही रोड में शनिवार को सुबह में करीब 10 बजे के आसपास अचानक टायर फट जाने से बारात से दुल्हन ले कर लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। वहीं दूल्हा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस गाड़ी पर दुल्हन भी सवार थी, लेकिन आपको बता दूं कि उनको एक खरोंच भी नहीं आया, बच गयी। मृतक की पहचान विभुतिपुर थाने क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर सकरा गांव निवासी अमित कुमार उर्फ राजा (28) एवं दूसरे की विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हेतनपुर चतरा निवासी संदीप पासवान (30) के रूप में पहचान की गई है। वहीं घायलों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवासी शेखन पासवान, जयराम पासवान, बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर निवासी अजय पासवान एवं बांदे करनौती निवासी इंद्रराज के रूप में पहचान की गई है।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि स्कॉर्पियो का चालक शादी के बाद दुल्हन लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान स्कॉर्पियो का एक टायर फट जाने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गाड़ी में सवार दूल्हा समेत कुल चार लोग घायल हो गये। सभी स्कॉर्पियो से बांदे करनौती से बारात गये थे। जहां से वापस जलालपुर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (समस्तीपुर) भेज दिया। वहीं घायलों को खालिसपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से जख्मी ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। सरायरंजन थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है। दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दोनो मृतक के परिजनों का रो- रो के बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने