बड़े ही धूमधाम से प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया स्वामी विवेकानन्द की 160वीं जयंती

By : राजीव कुमार सिन्हा


समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एवं धूमधाम से मनाया गया विवेकानन्द जयंती।वहीं प्रखंड क्षेत्र के इलमासनगर स्थित सीड्स विद्या संस्थान के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आरएनआर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सह विद्यालय अध्यक्ष डॉ मनमंथ नाथ पांडे, प्रोफेसर मीना पांडे, विद्यालय के संस्थापक सुशीला शर्मा, डॉक्टर सुजाता चौधरी,खानपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, प्रोफेसर रामावतार सिंह, जय नारायण सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करते हुए व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। जहां बच्चों ने विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रकार के ऐतिहासिक कार्यक्रम को कर अतिथियों को इतिहास से रूबरू कराया।


इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों व बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुजाता चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद में सबसे बड़ी बात यह थी कि वे गरीबों से लगाव रखते थे एवं उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया करते थे। वहीं उन्होंने अपने साथियों को भी निर्देशित करते थे कि वह घर घर जाकर शिक्षा का अलख जगाए। इस मौके पर डॉक्टर सुजाता चौधरी द्वारा लिखित कश्मीर दर्द का सैलाब, एवं दिल के क्या रंग करूं किताब का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर आर एन ए आर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ मनमंथ नाथ पांडे, प्रोफेसर मिनी पांडे, सुशीला शर्मा माताजी, प्रोफेसर रामावतार सिंह, डॉक्टर सुजाता चौधरी, किशोर किंगकर प्राचार्य, बनारस से आए अतिथि अमरनाथ प्रसाद, खानपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, जय नारायण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने