जीजा व साला का एक साथ उठा अर्थी, दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर से घायल हुए थे

संवाददाता : सत्यम मिश्रा


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के हलैई ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव के पास गुरूवार 12 जनवरी 2023 की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत दरभंगा के एक निजि क्लिनिक में मौत हो गयी। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना फुलहारा निवासी उमेश ठाकुर के 33 वर्षिय पुत्र राजेश कुमार ठाकुर के रूप में की गयी है।

ज्ञात हो कि गुरुवार की अहले सुबह मृतक राजेश कुमार ठाकुर अपने जीजा मुसरीघरारी निवासी नवीन कुमार ठाकुर के साथ एक ही बाईक पर सवार होकर पटना CTET की परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। जहां मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हलई ओपी क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में राजेश कुमार ठाकुर के बहनोई नवीन कुमार ठाकुर की मौत हो गयी थी, तथा राजेश कुमार ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए राजेश को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां दरभंगा के एक निजि अस्पताल में ईलाज के दौरान गुरूवार की देर शाम राजेश की भी मौत हो गयी। इस घटना के बाद दोनों गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग उस समय को कोस रहे थे, जब दोनो बाईक से घर से परीक्षा देने निकले थे। मृतक राजेश कुमार ठाकुर की मां का कहना है कि, उन्होंने अपने बेटे को खराब मौसम को देखते हुए एक दिन पहले बुधवार को ही चारपहिया वाहन से पटना चले जाने को बोला था, लेकिन उनके मृतक बेटे ने उनकी एक ना सुनी, और बोला कि, वह गुरूवार की अहले सुबह अपने बहनोई को साथ लेकर पटना बाईक से ही चला जाएगा।

लेकिन उन दोनों को क्या पता था कि, घर से कुछ घंटों की दुरी पर ही उनका काल ईंतजार कर रहा है। इस तरह दोनो साला और बहनोई की कुछ ही मिनटों की अंतराल पर दर्दनाक मौत हो गयी। एक साथ साले और बहनोई की चिता को उठता देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। किसी के आंखों से आंसू रूकने का नाम नही ले रहा था। एक तरफ एक मां का कोख उजड़ तो दुसरी ओर किसी के मांग का सिंदूर उजड़ गया। बच्चे अनाथ हो गए। ज्ञात हो कि, मृतक नवीन कुमार ठाकुर की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व ही मृतक राजेश कुमार ठाकुर की बहन से हुई थी। जिससे दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने