जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित हुए मोरवा के मुखिया, आसपास के क्षेत्रों में हो रही चर्चा

By: सत्यम मिश्रा 
मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत के मुखिया अरमान अली को मनरेगा योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया है। मुखिया अरमान अली के सम्मानित किए जाने से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि जिला प्रशासन के द्वारा विद्यापति सभागार में जिला की विभिन्न योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। 



जिस बैठक में जिले के सभी मुखिया एवं संबंधित कर्मियों तथा अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। मनरेगा योजना में उसके कार्य के लिए मोरवा पंचायत के मुखिया अरमान अली को जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुखिया के सम्मानित होने पर संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बी.डी.ओ संजय कुमार सिन्हा, पी.ओ. रंजीत कुमार, सी.ओ. आलोक चंद्र रंजन, मोरवा प्रखंड प्रमुख सान्या नेहा, मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने