अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में समारोह शांति पूर्वक मनाई गई

संवाददाता : राजीव कुमार सिन्हा


समस्तीपुर मे लोहिया आश्रम मे जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई। सभा का संचालन राज्य परिषद सदस्य प्रो. तकी अख्तर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए अश्वमेध देवी ने कहा कि जगदेव बाबू ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो के अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राण की आहुति दे दी। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी आज उनके सपनो को साकार कर रहे है। राज्य परिषद सदस्य दुर्गेश राय ने विस्तार पूर्वक उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है इस नारे के साथ जगदेव बाबू ने समाज के शोषित वर्ग की आवाज़ को बुलंद किया था।


उसी संघर्ष का नतीजा है कि बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में शोषित समाज का राज्य स्थापित हुआ। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालो में जदयू नेता पवन यादव अनिल सिंह बाबा प्रो. ज्योति निर्मला बिरिया देवी राधा देवी बनारसी ठाकुर वीरेंदर प्रसाद सिंह मनीष कुमार बिन्देश्वर राय इज़हार अशरफ अनस रिजवान सुबोध कुमार सिंह प्रकाश कुमार सिंह मो नूर इस्लाम अमित कुमार मुन्ना रामचंद्र राय फ़ौजी रामबिलास सहनी संजय राय तौहीद अंसारी रामनारायण मोले राजकुमार साह कौशल सिंह कुशवाहा उमाकांत राय उमेश सिंह रविन्द्र ठाकुर मुकेश कुमार राय आदि नेता शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने