हसनपुर विधानसभा के इमली चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू की अध्यक्षता में हसनपुर विधानसभा के भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई संपन्न

संवाददाता : राजीव कुमार सिन्हा


हसनपुर विधानसभा के इमली चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू की अध्यक्षता में हसनपुर विधानसभा के भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गहन राजनीति मुद्दों पर चर्चा की गई। जहाँ भाजपायी नेताओं में एक नई उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा था। हसनपुर भाजपा ने एक नई ऊर्जा के साथ राजनैतिक हुंकार भरी है। मौके पर भाजपा नेताओं ने आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने के साथ साथ हसनपुर विधनसभा के भाजपा संगठन के लोग अभी से ही आगामी लोक सभा चुनाव के लिए तैयार हो जाय।

मोके पर हसनपुर भाजपाई वक्ताओं ने कहा कि हसनपुर विधानसभा में भाजपा अभी तक सहयोगी दलों को ही विधायक सांसद बनाते आया है। लेकिन हम भाजपाइयों एवं हसनपुर विधानसभा के जनता को अब तक हसनपुर विधानसभा में सहयोगियों से तिरस्कार या धोखा ही मिलते आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हसनपुर विधानसभा की धरती पर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा फ्रंट पिच पर वेटिंग करेगी। फलतः हम सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही “हर-हर मोदी, घर-घर मोदी" का संदेश पहुँचाने की जरूरत है।

हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपील किया कि भाजपा के सभी साथी हर गांव के हर गली की ओर निकलकर अंतिम पायदान पर गुजर बसर करनेवाले व्यक्ति की जनसमस्याओं से अवगत होकर उनके समस्या का हल करने का काम करें। सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा में हर एक कार्यकर्ता नेता होते हैं, उनके नेतृत्व में हममें से कोई एक उम्मीदवार निर्धारित किए जाते हैं। जिसके लिए भाजपा में हर एक छोटा कार्यकर्ता से लेकर बड़ा कार्यकर्ता तक सम्मानित एवं कर्मठ सदस्य हुआ करते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर विधानसभा के संयोजक बैजनाथ झा, मनोरंजन राय, निखिल मिश्रा, सुधीर यादव, हीरा सिंह, अशोक कुमार रमन, प्रियदर्शी चौहान, गायत्री सिंह समेत दर्जनों नेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने